{"_id":"6563acbd8c96e9e20100bcb9","slug":"woman-molested-by-daughter-threatened-to-kill-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8808-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेटी से छेड़खानी, महिला को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेटी से छेड़खानी, महिला को जान से मारने की दी धमकी
Mon, 27 Nov 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बेटी से छेड़खानी करने और उलहना देने पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक शुक्रवार की रात उसकी बेटी घर में सोई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक घर में आ गया और छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर करने पर जबतक हम उसे पकड़ने की कोशिश करते, वह भाग गया। इसके बाद उसके घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोपी के अलावा घर के अन्य तीन सदस्य अभद्रता किए और जान से मारने की धमकी दी। ऐसा महिला ने आरोप लगाते हुए रविवार को इटवा पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि मामले में यथोचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
छेड़खानी के मामले में ऑडियो वायरल
इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के परिजनों को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति फर्जी एसओ बनकर पीडि़ता को धमकी दे रहा है और मामले को फर्जी बता रहा है। लेकिन इस संबंध में पीडि़ता की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। वायरल ऑडियो की अमर उजाला नहीं करता है। क्षेत्र में यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।