Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman made unconscious and her jewellery stolen

Siddharthnagar News: महिला को बेहोश कर उड़ा ले गए गहने

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman made unconscious and her jewellery stolen
इटवा के ग्राम गौरा बाजार में घर के अंदर विखरा सामान। संवाद - फोटो : chineni news
इटवा। इटवा थाने के गौरा बाजार में बृहस्पतिवार की रात में करम हुसैन के घर में घुसे चोरों ने उसकी बहू को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस जांच कर रही है। वहीं, एक बार फिर चोरी की वारदात होने से लोगों में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक, गौरा बाजार निवासी करम हुसैन का परिवार बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब दो बजे शौच के लिए उठी बहू ने चोरों को देखकर शोर मचाना चाहा। तभी एक ने उसके मुंह पर हाथों से प्रहार कर दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने चिल्लाना शुरू किया। जब-तक परिवार के लोग आते, चोर भाग गए। इस संबंध में मकान मालिक करमहुसैन के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के करीब दो बजे की है। परिवार के लोग बरामदे में सोए हुए थे।
विज्ञापन

बाहर का फाटक नहीं था। चोर सामने के दरवाजे से अंदर घुसे और कमरे के अंदर बैग में रखी चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरात निकाल ले गए। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मौके पर गया था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed