{"_id":"6515e20bc272a804e909c0d7","slug":"woman-jailed-in-prostitution-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-5543-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सभासदों ने उठाई थी आवाज, फिर भी नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सभासदों ने उठाई थी आवाज, फिर भी नहीं हुई जांच
Fri, 29 Sep 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी में देह व्यापार के केस में महिला को जेल व उसकी नाबालिग बेटी को बालिका संरक्षण गृह बाराबंकी भेजे जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। ढाई माह पहले ही शहर के इलाके में देह व्यापार की शिकायत करने वाले शहर के 22 सभासदों ने आवासों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराने की मांग उठाई थी, लेकिन उस समय प्रशासन ने उनकी मांगों को नजर अंदाज कर दिया था।
शहर में बुधवार को दिव्यांग युवती ने तहरीर दी कि उसे बंधक बनाकर देह व्यापार व्यापार कराया जा रहा था। साक्ष्य मिले तो पुलिस ने कार्रवाई की। अब स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पुलिस चाहती तो पहले ही यहां देह व्यापार का धंधा बंद हो सकता था। यह स्थान पुलिस चौकी जेल रोड से महज 500 मीटर दूर है, लेकिन दीपक तले अंधेरा जैसा हकीकत सामने आया।
कांशीराम आवास के कमरे में देह व्यापार का खुलासा हुआ है, जबकि पहले कई बार सभासदों ने शिकायत की थी। सभासद प्रतिनिधि सतीश रस्तोगी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऑफिसर्स कॉलोनी सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के आवासों में भी सत्यापन कराया जाना चाहिए, क्योंकि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण यह संवेदनशील है।
विज्ञापन
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जब भी शिकायत मिलती है, पुलिस मामले की जांच करती है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
-- -
वर्जन
शहर के आवासों में किरायेदारों का सत्यापन कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मकान मालिकों को भी अपने किरायेदार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी