फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman injured after falling from moving bike dies

Siddharthnagar News: चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from moving bike dies
कैलाशी देवी।फाइल फोटो।
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा पहाड़पुर मार्ग पर मंगलवार को चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी राम अवतार की पत्नी कैलाशी (40) मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर शादी में डबरा गांव जा रही थीं। इटवा- पहाड़ापुर मार्ग पर बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने सीएससी इटवा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कैलाशी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका कैलाशी के दो बेटे वीरेंद्र (22) व प्रेम शंकर (19) और तीन बेटियां संध्या (14), सुंदरी (12) व खुशी (5) हैं, जिसमें बड़े बेटे वीरेंद्र की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत के बाद पांचों बच्चे बेसुध पड़े हुए हैं। कैलाशी के पति राम अवतार ने गांव पर परिवारीजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को कैलाशी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed