{"_id":"6755fac765549561a706e315","slug":"woman-hit-by-bike-rider-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128658-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर
Mon, 09 Dec 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। खेत की सिंचाई कर घर लौट रहीं महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी गांव निवासी राधिका (42) पत्नी राजेश शनिवार की रात आठ बजे खेत से गेहूं की सिंचाई कराकर आ रही थी कि जोगिया-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -
अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-बढ़नी नेशनल हाईवे मार्ग पर मेढ़वा गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे झाड़ी में जा गिरा। हादसे में मड़वा निवासी गोविंदा (28) पुत्र परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर देखकर उनको घायल अवस्था में शोहरतगढ़ सीएचसी पहुचाया। जहां चिकित्सकों उपचार कर जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। संवाद