{"_id":"676066b3a8ace00ede0270db","slug":"woman-electrocuted-seriously-burnt-referred-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129137-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से झुलसी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से झुलसी, रेफर
विज्ञापन
-डुमरियागंज नगर स्थित यतीम खाना के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र में स्थित यतीम खाना के पीछे सोमवार की शाम बकरी चरा रही महिला बिजली के करंट के चपेट में आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्षेत्र के बंनगवा बरई गांव निवासी महिला मीरा देवी (40) वर्ष पत्नी अनिल प्रजापति उर्फ डब्बू सोमवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे गांव की करीब छह महिला व बच्चों के साथ नगर पंचायत डुमरियागंज स्थित यतीमा खाना के पीछे बकरियां चरा रही थीं। इसी बीच बल्ली पटरा लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली बगल से गुजरी। उसने ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के तार को चपेट में ले लिया। तार टूटकर खेत के चारों तरफ लगे लोहे के तारों पर गिर गया। इस तरह पूरे तार में करंट फैल गई। महिला मीरा देवी उसके चपेट में आ गई। साथ में बकरी चरा रही एक अन्य महिला सुरेखा (30) पत्नी गुड्डू को भी करंट से झटका लगा। उसके सिर में चोट आई।
उसने बताया कि हम लोग बकरी चरा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राॅली आई और तार उसमें खड़ी बल्ली में फंस गया। हम लोगों ने उसे रोका, लेकिन चालक अपशब्द कहते हुए ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ गया, और यह घटना हो गई। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। एसडीएम डाॅ. संजीव दीक्षित व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। यहां से महिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां भर्ती में होने पर उसका हाल चाल जाना।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि करंट लगने से महिला की हालात गंभीर है। उसे उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर गए थे। घायल महिला को उपचार के लिए पहले बेंवा सीएचसी और बाद में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।