Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies of electric shock

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock

विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के औदही कला गांव में शुक्रवार सुबह पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घर में लगे पानी के मोटर में करंट उतरने से हादसा हुआ। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, औदही कला निवासी गुड़िया देवी (49) पत्नी स्वर्गीय छेदी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नहाने के लिए पानी भरने गई थीं। इसी दौरान नल में लगे मोटर को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर ढेबरूआ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बानगंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के मुताबिक गुड़िया देवी के पति की करीब आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उनके दो पुत्र पशुपति और गोलू हैं। बड़ा बेटा पशुपति शादीशुदा है।
परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पहले पिता का साथ छूटा और अब मां की मौत के बाद दोनों बेटों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed