{"_id":"68890a3b4bd74fb01406bdd2","slug":"woman-dies-in-bike-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141911-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर के कोड़हरा गांव के पास सोमवार को सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर निवासी विशंभर भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी छोटकी (48) इलाज कराने जा रही थी। वह क्षेत्र के कोहड़ौरा तिराहे के पास सड़क पार कर रही थी कि एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए और उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
्