{"_id":"672699a8d325334637088f74","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126619-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट से महिला की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घूरहू गांव में शुक्रवार सुबह पंखा चलाने जा रही एक महिला की करंट की चपेट से मौत हो गई। क्षेत्र के महादेव घूरहू निवासी महिला अजमेरून्निशा (40) पत्नी अब्दुर्रहमान शुक्रवार सुबह 9 बजे पंखा चलाने के लिए जा रही थी कि अचानक वह तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिवार के लोगाें का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
दिल्ली से घर पहुंचा परिवार, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
शोहरतगढ़। गाड़कुल टीचर काॅलोनी में बुधवार की रात एक खाली घर का फाटक तोड़ चोरी की घटना में शुक्रवार को दिल्ली से घर पहुंचकर पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के गाड़कुल टीचर कालोनी निवासी कमलेश गौड़ पुत्र हजारीलाल गौड़ ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि घर में ताला लगा कर पूरे परिवार से दिल्ली गए हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह आसपास के लोगों ने फोन से बताया कि घर के पीछे से दरवाजा टूटा हुआ है और घर मे समान विखरा पड़ा है। शुक्रवार को घर पहुंचे तो आलमारी टूटे हुए हैं, और सारे समान पूरे घर विखरे पड़े थे। अलमारी में रखे कई सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ई- रिक्शा पलटी, वृद्ध जख्मी
तुलसियापुर। ढेबरुआ के तुलसियापुर चौराहे से शुक्रवार को एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर बढ़नी जा रही थी। जैसे ही वह तुलसियापुर चौराहे से एक किमी मदरहिया की तरफ बढ़ी,एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा सड़क के नीचे जाकर पलट गई। जिसके कारण ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा ग्राम पंचायत के कौववा टोले के रहने वाले असगर अली (70) के पैरों में काफी चोट लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पैर टूटने के कारण चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद