{"_id":"699f5734c1f2542f7f0415dd","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154126-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत से गिरकर महिला की मौत
Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बुढनइया गांव में मंगलवार देर शाम छत से गिरकर इनरमती पत्नी रमई (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि मंगलवार देर शाम वह अपने छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। बुधवार को बाणगंगा नदी बैदौली घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन