{"_id":"62807de9149cd97cab6ffc4d","slug":"woman-dies-after-being-shot-by-police-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS : सिद्धार्थनगर में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस की गोली लगने से महिला की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS : सिद्धार्थनगर में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस की गोली लगने से महिला की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Sun, 15 May 2022 09:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 09:43 AM IST
सार
शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी। पुलिस बदमाश को पकड़कर ला रही थी, तो उसे उसकी मां ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने गोली चला दी, जो रोशनी पत्नी अकबर अली (60) को लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र के कोडरा ग्रांट गांव में शनिवार देर रात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। महिला आरोपी की मां बताई जा रही है। महिला को गोली लगने के बाद पुलिस के जवान भाग गए। विरोध के कारण देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी। पुलिस बदमाश को पकड़कर ला रही थी, तो उसे उसकी मां ने बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने गोली चला दी, जो रोशनी पत्नी अकबर अली (60) को लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी मौके से भाग गए। रोशनी के पुत्र अतीकुर्रहमान ने आरोप लगाया कि पुलिस की गोली से उनकी मां की मौत हुई है। पुलिस उनके भाई अब्दुल रहमान को भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
पुलिस जिस संदिग्ध अब्दुल रहमान को पुलिस पकड़ने गई थी, मृतका उसकी मां है। घटना के एक घंटे बाद जिला अस्पताल में पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे थे। रात में जिला अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई थी। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
जिला अस्पताल में रात 12 बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोक दिया। रोशनी की बेटी राबिया की 22 मई को शादी तय है।