फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman crushed to death by tractor

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिलाकी मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by tractor
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

-त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव में खेत की ओर से जा रही है एक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह तरहर-उजैनियां मार्ग पर स्थित अपना खेत देखने जा रही थी। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव निवासी शेषराम की पत्नी भानमती (62) शुक्रवार को सुबह तरहर-उजैनियां मार्ग पर स्थित अपना खेत देखने जा रही थी। गांव के प्राथमिक विद्यालय के आगे नहर के पास पीछे से गांव निवासी राम सागर का लड़का बृजेश (17) ट्रैक्टर से घान कूटने की मशीन लेकर उजैनियां की तरफ जा रहा था। इस दौरान महिला ट्रैक्टर से कुचल गई और वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के पति शेषराम ने लोगों की सहायता से उसे बेवां ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही भानमती ने दम तोड़ दिया। शव घर लाकर पति ने त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर गया हूं। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed