{"_id":"5d5837258ebc3e899c0596d6","slug":"wokshop-siddharthnagar-news-gkp31796786","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की जानकारी दी, क्रियान्वयन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की जानकारी दी, क्रियान्वयन के निर्देश
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल को पुष्प गुच्छ देते डीएम।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
योजनाओं की जानकारी दी, क्रियान्वयन के निर्देश
बेटियों की स्नातक तक शिक्षा की जिम्मेदारी अब प्रदेश सरकार की होगी : सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में पूर्व दशम/दशमोत्तर योजना, कन्या सुमंगला योजना, यातायात सुरक्षा, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में कार्यशाला संपन्न हुई। इस मौके पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित को निर्देशित किया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा का जिम्मा अब प्रदेश सरकार द्वारा जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। कन्या सुमंगला योजना छह श्रेणियों में लागू होगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छात्रवृत्ति पखवाड़ा 31 अगस्त तक मनाए जाने के संबंध में समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि 1 अप्रैल 2019 के बाद जिन छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, वहीं, आफलाइन भी फार्म जमा कराए गए, उसकी आनलाइन फीडिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबध में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 30 अगस्त से 4 सितंबर तक दवा दी जाएगी। कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में संबधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यातायात सुरक्षा के संबंध में एआरटीओ व संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
सीडीओ हर्षिता माथुर, सांसद प्रतिनिधि राजमणि पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना व अन्य मौजूद रहे।