{"_id":"6830bf697059464ea00244b0","slug":"with-the-arrival-of-small-buses-buses-will-operate-on-local-routes-in-the-evening-as-well-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138013-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छोटे बसों के आने पर शाम को भी लोकल रूट पर होगी बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छोटे बसों के आने पर शाम को भी लोकल रूट पर होगी बसों का संचालन
विज्ञापन
-दिल्ली, मुंबई से आने वाले यात्रियों को देर शाम को भी नहीं खोजनी पड़ेगी प्राइवेट वाहन
-छह बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होने से कठिन होती है यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम छोटी बसों के आने के बाद देर शाम को भी बस का संचालन करेगी। इससे दिल्ली, मुंबई व बड़े शहरों से आने वाले यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डिपो में छोटी बसों के नहीं होने से व शाम को पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से छह बजे के बाद बसों का संचालन ठप कर दिया जाता है। इससे अन्य शहर से ट्रेन अथवा बस से आने वाले यात्रियों को आने घरों तक जाने में प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार यात्रियों को वाहनों को बुक करके भी जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन रोडवेज निगम में अगले माह 10 छोटी बस आने वाली है। इससे परिवहन निगम देर शाम को भी बसों का संचालन करने की तैयारी में है।
परिवहन निगम के अनुसार छोटी बसों में कम यात्री की जरूरत पड़ती है। इससे शाम को भी बस संचालित करने के लिए पर्याप्त यात्री मिल जाएंगे, इससे छोटी बसों को देर शाम को भी संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -छोटी बसों को जिले के लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। ऐसे में रोडवेज में शाम को यात्री आएंगे तो बसों को संचालित किया जाएगा। संख्या बेहतर रही तो प्रतिदिन निर्धारित रूटों पर बसों को संचालित किया जाएगा।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम