{"_id":"5762f0d04f1c1bb26511dee3","slug":"wisdom-rally-orgasnied-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 को बनारस में होगी सद्बुद्धि रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 को बनारस में होगी सद्बुद्धि रैली
Siddharth Nagar
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार को पुरानी नौगढ़ के रमजान मोहल्ले स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की बैठक गुरुवार को पुरानी नौगढ़ के रमजान मोहल्ले स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बस्ती मंडल की महिला प्रभारी नीलम यादव मौजूद रहीं।
पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद 19 को बनारस में होने वाली सद्बुद्धि रैली की सफलता की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि नीलम यादव ने कहा कि बनारस में महिलाओं के साथ जिस तरह दुर्व्यवहार हुआ, वह काफी निंदनीय है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एकजुट होकर 19 जून को बनारस में सद्बुद्धि रैली निकालर प्रदेश की शासन व्यवस्था में सुधार का संकेत दिया जाएगा।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वांचल अध्यक्ष इं.काजी इमरान लतीफ ने कहा कि सिद्धार्थनगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बनारस पहुंचकर केंद्र सरकार के रुख मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने करौना मामले पर क्षेत्रीय भाजपा संसद की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 2014 से पहले यही सांसद स्वयं को सेक्यूलर साबित करते नहीं थकते थे।
विज्ञापन
आज वे राजनीतिक लाभ के लिए जहरीली भाषा बोलकर समाज में ध्रुवीकरण के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहते हैं। भाजपा की ऐसी ही गंदी सोच के लिए आम आदमी पार्टी बनारस में सद्बुद्धि रैली का आयोजन कर रही है। बैठक में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र संयोजक जुबैर अहमद, सिद्धांत यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अलीना, नजीर, इरशाद अहमद, कंचन वर्मा, शाहरुख, मंहगी लाल, मोहना देवी, कैलाशी आदि मौजूद रहे।