{"_id":"61e5a7a1091c9b7f3c2f9207","slug":"will-give-pink-election-card-to-young-voters-siddharthnagar-news-gkp424017739","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाताओं को देंगे गुलाबी निर्वाचन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाताओं को देंगे गुलाबी निर्वाचन कार्ड
विज्ञापन

डुमरियागंज। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए इस बार निर्वाचन आयोग उन्हें रंगीन पहचान पत्र मुहैया कराएगा।
एक नवंबर 2021 से पांच जनवरी 2022 तक चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित करने का जिम्मा निर्वाचन आयोग ने इस बार बीएलओ के बजाय तहसील प्रशासन को सुपुर्द किया है। उसके तहत तहसील प्रशासन वोटर आईडी कार्ड छप कर आने के बाद उन्हें युवा वोटरों के घर, उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।
डुमरियागंज क्षेत्र में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल भरे गए प्रपत्र वे आवेदन फार्म के जरिए 13 हजार 226 युवा वोटर मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इस सभी का रंगीन व आकर्षक वोटर आईडी कार्ड छपने की प्रक्रिया में है। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार बताया कि युवा मतदाताओं के लिए रंगीन और आधुनिक पहचान पत्र छपने के लिए भेजे गए हैं। युवा मतदाताओं को उनका मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जाएगा।