{"_id":"6491e5250de78b91cd066654","slug":"will-do-yoga-collectively-will-take-a-pledge-for-regular-yoga-practice-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-187-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सामूहिक रूप से करेंगे योग, नियमित योगाभ्यास का लेंगे संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सामूहिक रूप से करेंगे योग, नियमित योगाभ्यास का लेंगे संकल्प
Tue, 20 Jun 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर ब्लॉक परिसर में योगाभ्यास करते शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विश्व योग दिवस को जिले के विभिन्न स्थानों पर लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे और निरंतर योग करते हुए निरोगी काया का संकल्प लेंगे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह बजे योगाभ्यास होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जबकि जिले के विद्यालयों सहित अनेक स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हजार लोगों के बैठकर योग करने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन को भी आमंत्रित किया गया है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में योगाभ्यास की तैयारी की गई है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे विश्वविद्यालय परिसर के कला संकाय भवन, अलीगढ़वा स्तूप एवं एसएसबी कैंप अलीगढ़वा में योगाभ्यास किया जाएगा।
एसएसबी के सीमा मुख्यालय में जवान एवं उनके परिवार के सदस्य सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। यह जानकारी प्रभारी शक्ति सिंह ने दी। बर्डपुर ब्लाॅक परिसर में योगाभ्यास होगा। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि ब्लॉक परिसर में दोपहर 12 बजे से सांसद खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सूर्योदय से पहले हुआ योगाभ्यास
योग दिवस सप्ताह के अन्तर्गत रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार सुबह जिला उद्यान पार्क में योगाभ्यास किया गया। रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष सांसद जगदंबिका पाल, सचिव डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, कार्यक्रम के प्रभारी गोविन्द ओझा, कार्यक्रम के संयोजक पंकज पासवान ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने योग कराया। इस मौके पर अभय श्रीवास्तव, अम्बरीश यादव, सुजीत जायसवाल, अमित त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी, डॉ. राकेश त्रिपाठी, महेश योगी, अरविन्द गुप्ता, महेश्वरी पाठक ने भी योग किया।