फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   WiFi facility will be available in Siddharth University

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मिलेगी वाईफाई की सुविधा

Sat, 25 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
WiFi facility will be available in Siddharth University
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मिलेगी वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नए साल में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इससे देश-विदेश के छात्र-छात्राओं में अपने परिजन मित्रों से ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा मिलेेगी। ऑनलाइन शिक्षा की राह भी आसान हो जाएगी।
भारत-नेपाल सीमा स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है। सीमाई क्षेत्रों के लोग अपनों से बात करने के लिए नेपाल में जाते हैं। कुछ सर्च करने के लिए भी लोगों को दो-चार किमी दूर जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए फाइबर कनेक्शन लिया है, जिसमें 310 मेगाबाइट पर तेज स्पीड मिलेगी। विश्वविद्यालय परिसर तक केबल पहुंच गया है, सिस्टम सेट होते ही इंटरनेट की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में जल्द ही वाईफाई सुविधा मिलेगी। उपकरणों की खरीद के लिए ऑनलाइन टेंडर किया गया है। सामान प्राप्त होते ही इंटरनेट की सुविधा बेहतर हो जाएगी। विश्वविद्यालय के 14 विभागों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। शोध एवं अन्य छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास और शोध के तथ्यों की खोज करने में सुविधा प्राप्त होगी। विभिन्न विषयों में तथ्यों की खोजने में किताबों के साथ इंटरनेट का सहारा लेना पड़ता है। वाईफाई सुविधा होने पर विश्वविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed