{"_id":"618fff58d474e3300b435327","slug":"whose-skeleton-is-dna-test-will-know-siddharthnagar-news-gkp4162369132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसका है कंकाल, डीएनए टेस्ट से चलेगा का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसका है कंकाल, डीएनए टेस्ट से चलेगा का पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसका है कंकाल, डीएनए टेस्ट से चलेगा का पता
इटवा। थाना क्षेत्र के मूसा गांव के सीवान में मिला नर कंकाल किसका है, उसके लिए डीएनए टेस्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही राज खुलेगा।
क्षेत्र के मूसा गांव के पश्चिमी सीवान में शुक्रवार को धान की कटाई के दौरान ग्रामीणों ने नर कंकाल देखा था। क्षतिग्रस्त होकर कंकाल कई टुकड़ों में इधर उधर पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एकत्र करके उसे जांच के लिए भेज दिया। बेल्ट, पैंट, खून से सना अंडरवियर को सबूत के तौर पर रख लिया।
गांव के कुछ लोगों ने कंकाल कुछ दिन पूर्व गांव से लातपा 15 वर्षीय अशोक का होने की आशंका जताई। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी, जिससे स्पष्ट हो सके कि वह कंकाल किसका था। इस संबंध में एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि कयासबाजी से कंकाल को किसी का बताना उचित नहीं है। अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे पहचान हो सके।