फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Whose head is crowned, today

किसके सिर ताज, फैसला आज

Thu, 30 Nov 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Whose head is crowned, today
नौगढ़ तहसील में मतगणना का एजेंट बनने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दिल थाम के बैठिए। इंतजार की घड़िया अब खत्म होने वाली है। सुबह के सूरज के साथ 763 उम्मीदवारों की तकदीर का ताला भी खुलेगा। छह निकायों के अगले पांच सालों का इतिहास गढ़ने के लिए मतगणना स्थल तैयार हो गया है। सुबह आठ बजे से निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मतगणना स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया है। बिना वैध पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति इस घेरे में प्रवेश नहीं पा सकेगा।
विज्ञापन

डीएम-एसपी के साथ प्रेक्षक ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कर्मचारियों का तय समय से एक घंटे पहले तक हर हाल में गणना स्थल पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका व चार नगर पंचायत क्षेत्रों में अध्यक्ष के 67 व सभासद-सदस्य पद के 696 उ मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनकी किस्मत 29 नवंबर को मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद कर दी थी। अब शुक्रवार को मतपेटियों की सील तोड़कर मतदाताओं का फैसला सुनाया जाएगा। परिणाम जानने को लेकर जितने बेचैन प्रत्याशी हैं, उतनी ही बेकरारी आम लोगों में भी है। प्रशासन भी निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को लेकर कमर कसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर नगर पालिका व उसका बाजार नगर पंचायत के मतों की गिनती बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज में होगी, जबकि शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायत के मतों की गणना शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में कराई जाएगी।

डुमरियागंज नगर पंचायत के वोट पीपुल्स इंटर कॉलेज में गिने जाएंगे, वहीं बांसी नगर पालिका के लिए वोटों की गिनती रतनसेन इंटर कॉलेज में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू के मुताबिक मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी, अभिकर्ता रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी पहचान पत्र के साथ ही गणना स्थल पर पहुंचे। पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed