{"_id":"6592fbe878bb2cb8080015fe","slug":"when-there-was-sunshine-the-mercury-rose-by-three-degrees-the-weather-changed-due-to-less-fog-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-10769-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूप हुई तो तीन डिग्री चढ़ा पारा, कोहरा कम होने से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूप हुई तो तीन डिग्री चढ़ा पारा, कोहरा कम होने से बदला मौसम
Mon, 01 Jan 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में चार दिन बाद सोमवार को धूप हुई तो मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरा हल्का हुआ तो धूप असरदार हो गई। सुबह से ठंड के बाद धूप हुई तो लोगों को बड़ी राहत मिली। लोग घरों के बाहर निकले और गर्म कपड़े निकालकर धूप का आनंद लिया। हालांकि, शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो गया।
अधिकतम तापमान 19 एवं न्यूनतम तापमान 13. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन अधिकतम तापमान 16.2 एवं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस था। दिन में अचानक तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा तो मौसम राहत भरा हो गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और बीएसए ग्राउंड में दिन भर बच्चों की टोली खेलती नजर आई।
इसी प्रकार दिन में अलाव की जरूरत भी खत्म हो गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरा कम हुआ तो धूप हुई, जबकि हवा की दिशा भी पूर्वा हो गई है। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में कमी आने का अनुमान है।