फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When the marriage broke down, the crazy man slit his throat, condition critical

Siddharthnagar News: शादी टूटी तो सिरफिरे ने रेता गला, हालत गंभीर

Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
When the marriage broke down, the crazy man slit his throat, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के तरघौना गांव में बृहस्पतिवार को घर में सो रही किशोरी का गला एक सिरफिरे ने रेत कर फरार हो गया।
पीड़िता को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमला करने के पीछे शादी का टूटना बताया जा रहा है। लड़की से आरोपी की शादी तय थी, जो किन्हीं कारणों से टूट गई।
इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके आरोपी के तलाश शुरू कर दी है।
युवती के परिजनों ने लोटन कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी महराजगंज के थाना कोल्हुई अन्तर्गत ग्राम बेलवा बकहनिहां में पसंद कुमार से तय थी। बाद में किसी कारण रिश्ता टूट गया। इससे क्षुब्ध होकर सिरफिरे युवक पसंद हथियार लेकर बृहस्पतिवार की आधी रात को तरघौना पहुंचा और अपने घर सो रही का गला रेत दिया।
विज्ञापन

उसके छटपटाने पर परिजनों की आंख खुल गई और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अपनी अभिरक्षा में लेकर सीएचसी लोटन ले गई। जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। लड़की की हालत बिगड़ती देख वहां से भी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां लड़की की हालत गम्भीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में एसओ डीके सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed