फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When Medha got the honour, faces lit up.

Siddharthnagar News: मेधा को मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे

Thu, 12 Jun 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
When Medha got the honour, faces lit up.
आंबेडकर सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल, चेक व टैब
- यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22 टॉपरों को मिला टेबलेट और प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

- विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने किया वचुर्वल संबोधन, विधायक और डीएम ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में बृहस्पतिवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22 टॉपर और मंडल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियाें को सम्मानित किया गया। विधायक बांसी और डीएम व अन्य अधिकारियों ने टेबलेट, चेक और प्रमाणपत्र सौंपकर शुभकामना दी। इसी क्रम में अमर उजाला की ओर से बच्चों को पदक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सीएम के लाइव प्रसारण देखा गया।
मुख्य अतिथि विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद -2025 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा को बेहतर कार्य किया जा रहा है। आज सभी परीक्षाएं नकल विहीन संपन्न हो रही हैं। नकल कराने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का प्रदेश स्तर, जनपद स्तर पर सम्मान किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हुनरमंद बनाया जा रहा है। ताकि वे स्वरोजगार कर सकें। अच्छे वातावरण में पढ़ाई करें, प्रयासरत रहे सफलता आवश्यक मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनके शिक्षक एवं माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं। इन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। सभी बच्चे प्रेरित होकर कड़ी मेहनत कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करें जिससे उनका भी जनपद एवं प्रदेश में सम्मान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बधाई दी। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, डीआईओएस प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
---
हाईस्कूल मेधावी
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में हाई स्कूल की परीक्षा

में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चें आस्था पटेल, दिव्यांशी त्रिपाठी, तरुण जायसवाल, उम्मे सलमा फारूकी, राहुल कुमार, प्रशांत पांडेय, आर्यन गुप्ता, आलोक चौरसिया, आभा श्रीवास्तव, कली, श्री वर्मा, रूदेश शामिल रहे।
---
इंटरमीडिएट के मेधावी
वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र अनुष्का पटेल, शिवांगी सिंह, अंशिका सक्सेना, शानवी सिंह, दिव्यांशी, सुभ्रा मिश्रा, निहारिका, अंशिका पाण्डेय, लकी त्रिपाठी एवं एकता त्रिपाठी को टेबलेट, मेडल, चेक एवं मेधावी छात्र सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
---
खेल में इन्हें किया गया सम्मानित
मण्डल स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-25 के बालिका खिलाड़ी गांधी आदर्श विद्यालय इ.काॅलेज, बढ़नी वॉलीबाल के खिलाड़ी सुमन गौड़, गायत्री, अंशिका सोनी, सोनी पासवान, रितिका चौधरी, आंचल, गुड़िया, श्री सिंहेश्वरी इंटर काॅलेज तेतरी बाजार से स्नेहा यरदव, नेहा यादव, वन्दना यादव, साधना यादव, अंशिका यादव, उजाला गोस्वामी, मोनिका विश्वकर्मा, तथा वालीबाल बालक खिलाड़ी गांधी आदर्श विद्यालय इ. काॅलेज, बढ़नी मोहम्मद आफताब, मनुउवर हुसैन, अहमद सिद्दीकी, जैद अहमद तथा बालक खिलाड़ी श्री सिंहेश्वरी इन्टर काॅलेज तेतरी बाजार अनूप यादव, सचिन यादव को सम्मानित किया गया।
---
बोले मेधावी
यह पल यादगार रहेगा, आगे इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होने के बाद आगे की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी करूंगी। माता-पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद इसी तरह बनीं रहे।
-आस्था पटेल , छात्रा-कक्षा 10 (सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसी)
---
यह सम्मान मैं अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को समर्पित करता हूं। हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट में इससे अधिक परिश्रम करने की जरूरत। इंटरमीडिएट के साथ जेईई मेंस एवं एडवांस की तैयारी करुंगा।
-रुद्रेश, छात्र-कक्षा 10 ( जोखन देवी इंटर कॉलेज, मंझरिया, खेसराहा)
---

आज आंबेडकर सभागार में सम्मानित किया गया बहुत ही हर्ष हो रहा है। साथ में चेक एवं टैबलेट वितरण किया गया है जो पढ़ाई जीवन में सहायक साबित होगा। आगे नीट की तैयारी करूंगी।


-अनुष्का पटेल, छात्रा-कक्षा 12 ( सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसी)
---

आज जो सम्मानित किया गया है, यह मेहनत और लगन से पढ़ाई के देने है। भविष्य में आने वाले छात्र-छात्रों को इसी तरह कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मैं आगे बीटेक करना चाहती हूं।
-अंशिका सक्सेना, छात्र-कक्षा 12 (सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed