फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wheat procurement centres activated... Purchase account not opened on the first day

Siddharthnagar News: सक्रिय हुए गेहूं क्रय केंद्र... पहले दिन नहीं खुला खरीद का खाता

Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centres activated... Purchase account not opened on the first day

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार से गेहूं खरीद के लिए सभी क्रय केंद्र खुल गए। पहले दिन खरीद का खाता भी नहीं खुल सका। केंद्र प्रभारी केंद्रों पर बैठने मिले। इलेक्ट्राॅनिक कांटा सहित अन्य तैयारी देखने को मिली, लेकिन किसी भी केंद्र पर कोई किसान नहीं पहुंचा था।
वहीं, अधिकारी भ्रमण करके केंद्रों का जायजा लेते हुए देखे गए। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के एक क्रय केंद्र पर बोरा न होने की बात सामने आई। हांलाकि, खरीद ही नहीं हो पाया तो अभी बोरी का न होना कोई दिक्कत नहीं हुआ है। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि किसानों को जानकारी दी जा रही है कि वह पंजीकरण करवा लें, तभी खरीद हो पाएगी।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के कुल 67 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां तैयारी पहले से की गई थी, लेकिन सोमवार से खरीद तौल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को प्रति क्विंटल तौलाई, छनाई सहित 2605 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होना है। पंजीकरण कराने वाले किसानों की ही उपज का तौल होना है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 3044 किसान अबतक पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के नवीन मंडी में भी तौल के लिए केंद्र बना हुआ है। वहां पर पहुंचे तो कांटा और मशीन आदि की व्यवस्था तो मिली, लेकिन तौल के लिए कोई किसान नहीं पहुंचा था। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी यहां पर कटाई ही नहीं शुरू हो पाई है, इसलिए किसान नहीं पहुंचे हैं। एक सप्ताह में खरीद शुरू हो जाएगी। यहां पर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
वहीं, तुलसियापुर प्रतिनिधि ने बताया कि बढ़नी ब्लाॅक में तीन क्रय केंद्र बना हुआ है। इसमें साधन सहकारी समिति परसा व बैरिहवा और एएसमाई सेंटर बढ़नी शामिल है। केंद्र पर कांटा आदि की व्यवस्था मिली, लेकिन किसी भी गेहूं क्रय केंद्र पर बोरा नहीं आया है। कोई किसान तौल कराने के लिए नहीं पहुंचा था।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से संचालित चार गेहूं खरीद केंद्र खुले हैं। वहीं एक केंद्र बी पैक्स का भी खुला है। लेकिन, पहले दिन सभी गेंहू खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।

केंद्र प्रभारी किसानों की प्रतीक्षा करते रहे। सहियापुर मंडी परिसर में गेहूं खरीद के लिए डुमरियागंज ए और बी के नाम से दो गेहूं खरीद केंद्र खुले हैं। मंडी परिसर में सहियापुर मंडी परिसर ए और बी के नाम से भी दो और गेहूं खरीद केंद्र खुले हैं। वहीं, मंडी परिसर में एक केंद्र बी पैक्स का भी खुला है। केंद्र प्रभारी दीपक कुमार शुक्ल ने कहा गेहूं खरीद के लिए तैयारी पूर्ण है। खराब मौसम के चलते गेहूं की कटाई थोड़ा देर हो गई है। किसानों से संपर्क कर केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं, जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने नौगढ़ नवीन मंडी सहित कई केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लिया। पहले दिन खरीद का खाता भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed