फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Westerly effect, cold started increasing with fog

Siddharthnagar News: पछुआ का असर, कोहरे के साथ बढ़ने लगी ठंड

Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Westerly effect, cold started increasing with fog
शहर के बर्डपुर मार्ग पर सुबह कोहरे में लाइट के सहारे आते-जाते वाहन चालक। 
सिद्धार्थनगर। हवा का रुख पछुआ होने के कारण ठंड बढ़ने लगी। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जब 11 बजे धूप निकली तो मौसम बदला। शाम होते ही फिर ठंड का अहसास होने लगा, क्योंकि हवा की दिशा पछुआ होने से ठंड बढ़ रही है, जबकि पूर्वा हवा बंद होने से नमी आना बंद हो गया है और बादल भी साफ हैं।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 15 नवंबर के बाद हवा की रफ्तार तेज होगी तो ठंड और बढ़ती जाएगी। अधिकतम तापमान 31.6 एवं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30.9 एवं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वा हवा बंद होने के कारण वातावरण में आर्द्रता का स्तर कम हो रहा है। इस कारण बादल भी अब नहीं है। आसमान साफ होने के कारण धूप के गर्म हो रही धरती की उष्मा सीधे आसमान में चली जा रही है और तापमान में कमी आ रही है। वहीं बर्फीली पछुआ हवा ठंड बढ़ा रही है, जब पछुआ हवा तेज होगी तो ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed