फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather takes a U-turn, mercury rises to 41 degrees due to westerly winds

Siddharthnagar News: मौसम का यू-टर्न, पछुआ से उछला पारा 41 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a U-turn, mercury rises to 41 degrees due to westerly winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तराई में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम (पछुआ) हवा के असर से तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में लू जैसे हालात रहे जबकि मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटे में हवा-बादल और हल्की बारिश के साथ राहत के संकेत दिए हैं।
मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और पछुआ हवा ने गर्मी बढ़ा दी। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम होते-होते हवा की रफ्तार कम होने और नमी बढ़ने से उमस ने परेशानी बढ़ा दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम होने से गर्म हवा का प्रवाह बढ़ा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों से गर्म हवा लाती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा से बढ़ी गर्मी फिलहाल बनी रहेगी, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम के रुख में बदलाव से तापमान में गिरावट और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूर्वी यूपी में दिखने लगेगा। अगले 24-48 घंटे में हवा की दिशा बदलेगी, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि हल्की बारिश के साथ तापमान में 3-5 डिग्री तक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed