फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather: Melting continues, westerly attack on bright sunshine

मौसम : गलन बरकरार, तेज धूप पर पछुआ का वार

Fri, 02 Feb 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Weather: Melting continues, westerly attack on bright sunshine
धूप निकलने के साथ ही सड़क पर उड़ रही धूल में आवागमन कर रहे वाहन चालक।
सिद्धार्थनगर। बादल छाने के बाद एक बार फिर धूप खिलने से मौसम सुहाना हा गया है। लेकिन पछुआ हवा चलने से गलन बरकरार रही। शुक्रवार को तेज हवा चलने से लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिला। जबकि मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक बादल छाने से ठंड बढ़ गई थी। पूरे दिन ठंड होने से लोगों को ठिठुरना पड़ा। शुक्रवार को तेज धूप होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि धूप निकलने से बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। रोजाना की तुलना में घर में बैठे लोग आज बाहर निकले और छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी तेज धूप निकलेगा। जबकि पछुआ हवा चलने से ठंड बरकरार रहेगी। वहीं रविवार और सोमवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि अब कोहरा छाने की संभावना नहीं है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। लेकिन रात में भी हवा चलने से ठंड बढ़ जाएगी। बताया कि बृहस्पतिवार के अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी होने से लोगों ठंड का एहसास होता रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed