{"_id":"69b073e35ca00b8fce0f7a69","slug":"weather-conditions-remain-cloudy-fog-persists-for-the-third-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154781-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माैसम का मिजाज, तीसरे दिन भी धुंध बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माैसम का मिजाज, तीसरे दिन भी धुंध बरकरार
Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। तीसरे दिन भी धुंध और हल्की ठंड रही। लोगों को बाहरी कामकाज और यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते हवा लगभग ठहर गई और वातावरण स्थिर हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा।
शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति अत्यंत कम रही, केवल 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा, और दिशा उत्तरी-पूर्वी थी। इस स्थिति के कारण सुबह और शाम के समय वाहन चलाने और सामान्य गतिविधियों में लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि लगातार बनी धुंध और कम हवाओं के कारण धूल, धुएं और अन्य कण वायुमंडल में लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे दृश्यता कम हो जाती है और सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक धुंध बनी रह सकती है।