फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather changes, mercury to rise

Siddharthnagar News: मौसम में आया बदलावा, चढ़ेगा पारा

Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weather changes, mercury to rise
पडरौना। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम आने वाले पांच दिनों तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार मौसम के तापमान में तेजी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 18-22 डिग्री सेल्सियस तक मौसम का न्यूनतम तापमान बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 79 से 89 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 51 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान पूर्वी हवा सात से 13 किमी/घंटा की गति से बहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मुख्य रूप से साफ आसमान और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए सरसों की तैयार फसल की कटाई, मढ़ाई और भंडारण शीघ्र पूरा कर लें। इसके अलावा तैयार आलू की खुदाई कर उचित स्थान पर भंडारित करें, क्योंकि भूमि का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रबी मक्का में दाना बनने की अवस्था तक पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed