फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather changes during Nautapa, with thunderstorms and showers expected for three days.

Siddharthnagar News: नौतपा में बदले मौसम के तेवर, तीन दिन गरज-चमक और फुहार के आसार

Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Weather changes during Nautapa, with thunderstorms and showers expected for three days.
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में सिर पर गमछा रखकरला जाते साइकिल सवार। 
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

महीने के आखिर में हल्की बारिश और तेज हवा से राहत की उम्मीद
सिद्धार्थनगर। नौतपा के बीच मौसम के तेवर थोड़े ढीले पड़ते दिख रहे हैं। दिन में धूप और गर्मी बरकरार रही लेकिन हवा में चिपचिपापन कम रहा और तेज गर्म हवाएं नहीं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस और तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।
पूर्वानुमान है कि 29 से 31 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
विज्ञापन

जिले में दिनभर मौसम साफ रहने के बावजूद हवा में चिपचिपापन कम रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते पारा ज्यादा नहीं चढ़ सका। मौसम विभाग और मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौतपा के दूसरे चरण में शुक्रवार से शनिवार के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के असर से नमी वाली ठंडी हवाएं चलीं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े नरम पड़े।
विशेषज्ञ बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मैदानी और तराई इलाकों में ठंडी हवाओं का असर बढ़ा है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बनी ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी खींच रही है। इसी वजह से वातावरण में उमस और बादलों की सक्रियता बनी हुई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या से जारी मौसम आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। मई के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 से 31 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यदि मौजूदा मौसम प्रणाली सक्रिय बनी रही तो तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed