फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   weather changed due to rain fall, cold will increase

Siddharthnagar News: हल्की बारिश से बदला मौसम, बढ़ेगी ठंड

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
weather changed due to rain fall, cold will increase
शहर के बुद्धा पार्क में धूप का आनंद लेते बच्चे व अन्य। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हल्की बारिश से बदला मौसम, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया है। कोहरा साफ हो गया और ठंड में कमी आ गई। बारिश के बाद सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी शुरू हो गई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे कोहरा कम होगा, ठंड बढ़ती जाएगी।
सुबह 6 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। जिले में मात्र एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर में हुई हल्की धूप के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह घर में ठंड का अहसास करने वाले लोगों ने धूप का आनंद भी लिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं बीएसए मैदान में युवाओं ने खुद को वार्मअप किया।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हुई बारिश से अब हवा की दिशा पश्चिमी-उत्तरी होने वाली है। हिमालय की पहाड़ियों और राजस्थान की रेत से आने वाली हवा ठंड बढ़ाएगी। हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रतिघंटा है। हवा धीमी चलने के कारण ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। दो-तीन दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर, लखनऊ, गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। वातावरण की नमी जमीन में आ गई है, इस कारण भी कोहरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed