{"_id":"66328f7d94521a20fd035744","slug":"weather-chances-of-rain-with-thunderstorm-on-6th-may-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116717-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : 6 मई को आंधी के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : 6 मई को आंधी के साथ बारिश के आसार
Thu, 02 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
एक डिग्री घटा गर्मी का पारा, पछुआ हवा ने झुलसाया
अगले दो दिन चलती रहेंगी गर्म हवाएं, आमतौर पर साफ रहेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तीन दिन अभी तेज धूप और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने सिद्धार्थनगर और आसपास में 6-7 मई को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से फौरी राहत तो मिलेगी, लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज की गई। जबकि हवा भी 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रही।
बुधवार का मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली जो दिन चढ़ने के साथ सख्त और चटख होती चली गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक सतही गर्म हवाएं चलती रहेंगीं। इसके बाद 6-7 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान को गर्मी से तत्काल तो राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। शाम में हवाएं चलने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।