फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   we have to make india of vivekanand and buddh : ak sharma

विवेकानंद और बुद्ध के सपनों का भारत बनाना है : एके शर्मा

Sat, 10 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
we have to make india of vivekanand and buddh : ak sharma
सिद्धार्थनगर : लोहिया कला भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते नगर विकास मंत्री ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विवेकानंद और बुद्ध के सपनों का भारत बनाना है : एके शर्मा
विज्ञापन

लोहिया कला भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले नगर विकास मंत्री
सिद्धार्थनगर। विवेकानंद का भारत बनाना है, बुद्ध के सपनों का भारत बनेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का गुरु बनेगा। पार्टी से प्रबुद्ध समाज के लोग भाजपा सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने में योगदान करें। ये बातें नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एके शर्मा ने लोहिया कला भवन में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि यह वह देश है, जहां देवता भी अवतार लेना चाहते हैं। पहले के भारत और वर्तमान भारत में बहुत अंतर आ गया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनकल्याण के कई कार्य कर रही हैं। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लोगों को विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 11 लाभार्थियों को चाभी और प्रमाण-पत्र दिया गया। उन्होंने जिले की नगर पालिका व विभिन्न नगर पंचायतों में 1111.96 लाख रुपये की लागत की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 617.93 लाख रुपये लागत की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही व जय प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश, बबीता कसौधन, फतेह बहादुर सिंह, प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, एडीएम उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी संत कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत नहीं कर पाए नपा अध्यक्ष
लोहिया कला भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर विकास मंत्री एके शर्मा का जहां छोटे से बड़े भाजपा पदाधिकारियों में स्वागत करने की होड़ रही, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को इसका मौका नहीं मिला। इसका उन्हें मलाल रहा। कार्यक्रम में मंत्री के पहुंचते ही माल्यार्पण के लिए संचालक एक-एक नाम पुकारते रहे, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष नाम नहीं लिया। वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष ने आपत्ति भी जताई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

होर्डिंग से पटे चौराहे
नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आगमन पर शहर का सनई चौराहा एवं साड़ी तिराहा समेत कलेक्ट्रेट के आसपास का इलाका होर्डिंग से पट गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न पदाधिकारियों ने मंत्री के स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रखे थे। इनमें कई ऐसे लोगों के नाम के भी होर्डिंग लगे थे, जो कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे थे, जबकि कुछ ऐसे लोगों ने होर्डिंग लगाई थी, जो भाजपा से संबंधित नहीं हैं। यहां तक कि कार्यक्रम में भी कई ऐसे चेहरे नजर आए, जो दूसरे दलों से संबंधित हैं। इस मौके पर नगर निकाय चुनाव की दावेदारी भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed