{"_id":"6a7dffe14aead903570f6521","slug":"waterlogging-in-the-block-complex-due-to-heavy-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162863-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज बारिश में ब्लॉक परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज बारिश में ब्लॉक परिसर में जलभराव
Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
- जोगिया ब्लॉक कार्यालय की नालियां जाम होने से बिगड़ी व्यवस्था
जोगिया। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से जोगिया ब्लॉक परिसर में जलभराव हो गया। ब्लॉक कार्यालय के सामने नालियां जाम होने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हुई। लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
ब्लॉक परिसर में जलभराव होने से वहां की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बरसात का मौसम बाकी है। ऐसे में यदि तेज बारिश में ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ही जलभराव हो रहा है तो ग्राम पंचायतों में जलनिकासी और सफाई व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जोगिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक परिसर की सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। अचानक तेज बारिश होने के कारण नालियों की क्षमता से अधिक पानी आ गया था जिससे जलभराव की स्थिति बनी। हालांकि कुछ देर बाद पानी निकल गया।