फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogging in many areas due to rain

बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव

Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many areas due to rain
शहर में हाइडिल तिराहा पर बारिश का नजारा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह 10 बजे के बाद आसमान साफ हुआ तो सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। बारिश के कारण शहर एवं कस्बों की सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से रात तक बादल छाए रहे। इस कारण तापमान और आर्द्रता में कमी आई और मौसम सुहाना बन गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान सोहाना के अनुसार जिले में शुक्रवार को 24 घंटे में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की आधी रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। बारिश के दौरान लोग घरों में कैद रहे। जिन्हें ज्यादा जरूरी काम था, उन लोगों ने रेनकोट या छतरी के सहारे बाहर निकलकर अपना काम किया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। जबकि हवा की औसत रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रही। बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण जिले एवं आसपास के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा, डाल गिरने से 90 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित
जिले में दो दिन से बारिश के साथ तेज हवा के कारण 90 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। शहर व कस्बे की कालोनियों में भी आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिरने एवं खंभा गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि जिले में बारिश के कारण दो दिन से बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजलीकर्मी युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। बारिश में शार्ट सर्किट के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

धान और सब्जी को पहुंचा नुकसान
लोटन। लोटन ब्लॉक में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान तेज हवा की चपेट में धान की फसल बर्बाद हो गई। डूबने से सब्जी की फसल भी खराब हो गई है। अगैती प्रजाति की धान की फसल हवा से नीचे गिरने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। कालानमक धान में लंबी डंठल वाली प्रजाति के धान की फसल में नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान परशुराम यादव, परसौना के राजकुमार सिंह, खखरा के अरविंद त्रिपाठी, महेश प्रजापति, निसार अहमद, मुनि राज यादव, केदार बाबा, हरिलाल, सन्नी सिंह आदि ने फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश व हवा से धान व सब्जी का फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed