{"_id":"60eb17038ebc3ed3710db7b5","slug":"waterlogging-everywhere-in-three-hours-of-rain-siddharthnagar-news-gkp4014644163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे की बारिश में नगर में हर तरफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे की बारिश में नगर में हर तरफ पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे की बारिश में हर तरफ जलभराव
नाला चोक होने के कारण दुकानों व घरों में घुसा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज में रविवार की सुबह करीब तीन घंटे तक बारिश से नगर में हर तरफ पानी हो गया। नगर की नालियां जाम होने के कारण दुकानों और घरों में पानी घुस गया। लोग दुकानों से पानी बाहर फेंकते नजर आए। पानी घुसने की सूचना पाकर नगर पंचायत कर्मचारियों ने चोक नालियों को ठीक किया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। सुबह करीब नौ बजे आसमान में काले बादलों की दस्तक के बाद तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। उसके आधे घंटे के भीतर ही नगर स्थित जिला परिषद मार्केट की दुकानों में पानी घुसने लगा। इसके अलावा इटवा रोड पर भी एक घर में पानी भर गया। जिला परिषद मार्केट में स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवीर रिजवी ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण दुकान के सामने बने नाली के ढक्कन के ऊपर पानी भरने लगा। नालियों के चोक होने के कारण पानी का बहाव रुक सा गया था। जिसके बाद दुकान में पानी भर गया। जिस कारण दुकान पर काम कर रहे लोग दुकान से पानी बाहर निकाले। इसकी सूचना नगर पंचायत के ईओ शिवकुमार को दी गई। जिसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी और जेसीबी की मदद से नालियों का ढक्कन हटाकर चोक नालियों को खोला गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट, थाना परिसर के अलावा इटवा रोड पर एक घर में भी पानी भर गया। जिसको लेकर लोग हलकान रहे। इस संबंध में डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि दुकानों में पानी भरने की जैसे ही सूचना मिली नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी व जेसीबी को भेजकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करवाई गई। जिससे कुछ ही देर में जलभराव की समस्या को समाप्त किया गया है।