{"_id":"6a19f3804ecf0834df0fcc85","slug":"waterlogging-after-rain-increased-peoples-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158952-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश के बाद जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश के बाद जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के बीचों बीच बड़ा गड्ढा होने से हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ जैसे हालात हो जा रहे हैं। इससे इस मार्ग से राहगीरों को आने जाने में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाली मार्ग सड़क के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रकिया पूर्ण होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की ओर से इस सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया जा रहा है, जिससे यहां के लोगों में रोष व्याप्त है। इस क्षतिग्रस्त हुई सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए यहां के बनारसी साहनी, कामता प्रसाद शर्मा, डबलू साहनी, रामू साहनी, दयादास, नंदलाल, संजय जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल आदि ने पीडब्ल्यूडी से मांग की कि इस मार्ग के द्वारा राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार से कहा गया है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।