फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water will get four hours, extension of boundary

चार घंटे मिलेगा पानी, होगा सीमा का विस्तार

Sat, 23 Dec 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water will get four hours, extension of boundary
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका बोर्ड ने पहली ही बैठक में वर्षों से लंबित नगर के सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी है। बिजली, पानी, सड़क सुविधा से वंचित इलाकों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। जर्जर तार-पोल को बदलने की सहमति दी तो नगर के हर पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पुरानी नौगढ़ की तरह ही तेतरी बाजार के वार्डों में चार घंटे जलापूर्ति देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में अपराह्न 2 बजे से शुरू हुई बैठक करीब 4 घंटे तक चली। पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद 14वें वित्त आयोग व स्टांप शुल्क के रूप में मिलने वाले 2 प्रतिशत धनराशि का नगर के विकास में उपयोग करने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। सदस्यों ने नगर के सीमा विस्तार पर जोर दिया। कहा कि स्थापना के बाद से ही नगर पालिका क्षेत्र का दायरा नहीं बढ़ा है। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी ऑफिस सहित सभी सरकारी दफ्तर व आवास ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। कई बार सीमा विस्तार की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। नगर के विकास को गति देने के लिए सबसे पहले सीमा विस्तार जरूरी है। सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसके बाद पेयजल आपूर्ति में भेदभाव का मुद्दा जोर-शोर से उठा।
विज्ञापन

सदस्यों का कहना था कि पुरानी नौगढ़ इलाके के सात वार्डों में 4 घंटे जलापूर्ति होती है, जबकि तेतरी बाजार में स्थित 16 वार्डों में 2 घंटे ही पानी दिया जाता है। लो-प्रेशर के चलते दुरस्थ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाता। लिहाजा जलापूर्ति का समय बढ़ाने की जरूरत है। बोर्ड ने नए बसे आवासीय क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया। फैसला लिया कि नई बसी कॉलोनियों में सड़क, पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ शैलेंद्र कुमार, सभासद फतेह बहादुर सिंह, सनवर अली, साजिद अली, अतहर हुसैन, याकूब हाशमी, सुमित्रा देवी, अनीता सहित 23 वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed