{"_id":"69a0939a37196895cc008be4","slug":"water-supply-stalled-people-yearn-for-water-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154227-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलापूर्ति ठप, पानी के लिए लोग तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलापूर्ति ठप, पानी के लिए लोग तरस रहे लोग
Fri, 27 Feb 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के डबरा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी से जलापूर्ति 10 दिन से ठप हो गई है। इससे लगभग दो हजार की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को नहाने से लेकर खाना बनाने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग देसी नल से पानी पीने को मजबूर हैं।
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के डबरा और उसके एक और टोला में जलापूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक बनाया गया है। जलापूर्ति शुरु हो गई और करीब दो हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिलने लगा। 10 दिन पूर्व अचानक सप्लाई बंद हो गई, जिससे पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई और लोग देसी नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। पानी की सप्लाई को शुरू करने के लिए लोग जिम्मेदारों से कई बार कह चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस गांव में अभी तक पानी की समस्या बनी हुई हैं।
गांव के दयाशंकर , शिवकुमार, मोबीन, बृजलाल यादव, जौहर अली आदि लोगों ने बंद पड़े इस पानी की सप्लाई को चालू कराने की मांग की है। इससे यहां के लोगों को इसका फायदा मिल सके। लोग का यह भी कहना है कि कई परिवार के लोगों को दूसरे घरों में जाकर पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एक्सईएन जल निगम संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी समस्या है तो पता करके उसे जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।