{"_id":"6670c5d3b28b3f2e8c0d5b94","slug":"water-level-droppeddry-taps-of-40-houses-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119236-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलस्तर गिरा...40 घरों के सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलस्तर गिरा...40 घरों के सूखे नल
Tue, 18 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी चाफा वार्ड नंबर में 15 में सूख गए नल
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड नंबर 15 जानकी के टोला डाल डीह में जलस्तर नीचे चले जाने से 50 घरों की आबादी के सापेक्ष 40 घरों में लगे नल सूख गए हैं।
सभासद मोवीन ने बताया कि गांव में चार इंडिया मार्का हैंड पंप लगे हैं, जो पहले से खराब हैं, रिबोर के लिए प्रशासन से की बार मांग की गई। लेकिन कुछ हुआ नहीं। गांव में स्थित मस्जिद में लगे नल और वाटर कूलर व टुल्लू पंप भी जलस्तर के कारण बंद हो चुके हैं।
चेयरमैन धर्मराज वर्मा द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत टैंकर से जल सप्लाई की जा रही है। अकबाल हाजी, मन्ने, सैफुल्ला, अकराम, रुम्मान, हसन अली, शेर मोहम्मद, सनाउल्लाह, रहीश, रउफ, रल्क्षीराम, लौटू, उस्मान, इलियास, निरहू व रशीद आदि के घरों के नल सूख गए हैं। इस संबंध में ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि जल स्तर नीचे आने से पानी की किल्लत हो रही है। वॉटर टैंकर की व्यवस्था कर दी गई है। इंडिया मार्का हैंड पंप के लिए रिबोर के लिए जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।