{"_id":"6491e5f67186ca66ef05bb79","slug":"water-is-not-available-on-the-pedestal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्याऊ पर नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्याऊ पर नहीं मिल रहा पानी
Tue, 20 Jun 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बांसी नगर के रोडवेज चौराहे पर संचालित प्याऊ केंद्र पर खाली पड़े पानी के जार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बांसी नगर पालिका की ओर से संचालित प्याऊ जनता के साथ सिर्फ धोखा बनकर रह गया है। लोगों का आरोप है कि एक बार पानी का जार रखने के बाद दोबारा पानी नहीं रखा जा रहा है और जार खाली पड़े रहते हैं। इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए यहां आने वालों को निराश होना पड़ रहा है।
नगर पालिका बांसी की बोर्ड की पहली बैठक 12 जून को संपन्न हुई थी और बैठक में इस भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के सभी प्रमुख स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पास किया था। रोडवेज चौराहे पर पहले निशुल्क प्याऊ केंद्र का उद्घाटन 15 जून को अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कुछ सभासदों की मौजूदगी में किया गया। दो दिन बाद जब सभासद प्रतिनिधि बजरंगी वर्मा, सभासद रवि अग्रहरि, सत्यनारायण मौर्य, ध्रुव चन्द्र आदि ने रोडवेज चौराहे पर संचालित निशुल्क प्याऊ केंद्र की पड़ताल किया तो वहां रखे सभी जार खाली मिले। सभासदों का आरोप है कि नपा के जिम्मेदार आपदा को अवसर में बदलकर सिर्फ सरकारी धन का बंदर बाट कर रहे हैं। इन्हें जनता की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विंध्याचल ने बताया कि प्याऊ केंद्र संचालित करने का ठेका किसे दिया गया है, उन्हें जानकारी नहीं है। प्याऊ केंद्र पर जार खाली थे, इसकी जांच की जाएगी।