फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water dripping from the roof in SNCU ward, fear of accident due to short circuit

Siddharthnagar News: एसएनसीयू वार्ड में छत से टपक रहा पानी, शाॅर्ट सर्किट से हादसे का डर

Sat, 01 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof in SNCU ward, fear of accident due to short circuit
मेडिकल कॉलेज के एनएनसीयू वार्ड में टपक रहे पानी को साफ करती कर्मी। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में छत से पानी टपकने लगा है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बाद यह समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे शाॅर्ट- सर्किट होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लेकिन हर वर्ष उत्पन्न होने वाली इस समस्या से हल नहीं निकाला जा रहा है। जबकि, पूर्व में शाॅर्ट-सर्किट होने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधरी नहीं हैं। यहां कई प्रकार की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या बारिश के बाद वार्डों में छतों से पानी टपकने की है। बारिश शुरू होते ही समस्या उत्पन्न हो गई है। दो दिन के बारिश में एसएनसीयू वार्ड में पानी टपकने लगा। मौजूदा समय में वार्ड में 28 बच्चे भर्ती हैं। बारिश के बाद टपकने वाले पानी की सफाई स्वास्थ्यकर्मी लगातार करने के लिए विवश हैं। इसके साथ ही यहां पर शाॅर्ट- सर्किट होने से आग लगने की आशंका बनी हुई है। जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती है। क्योंकि पूर्व में वार्ड में शाॅर्ट- सर्किट से वायरल जलने का मामला सामने आ चुका है। हालांकि बच्चों को नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन छत से पानी टपकने की यही स्थिति रही तो शार्ट-सर्किट की घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। वहीं, बारिश के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि इस मामले में पिछले साल ही पत्र लिखा गया है। सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत फंड प्राप्त हुआ, जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed