{"_id":"684b1f1fa0b82f4272051ae4","slug":"water-coolers-installed-at-many-places-became-useless-in-the-scorching-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139221-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में कई स्थानों पर लगे वाटर कूलर हुए बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में कई स्थानों पर लगे वाटर कूलर हुए बेकार
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील परिसर में खराब पडा नपा का वाटर कूलर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में लोगों को पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
डुमरियागंज तहसील परिसर सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर नगर पंचायत की तरफ से लगाया गया फिल्टर वाटर कूलर खराब पड़ा है। यह लोगों के लिए हाथी दांत साबित हो रहा है।
नगर पंचायत तहसील परिसर, पीएनसी शाखा के निकट बैदौला चौराहा, यतीम खाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आदि स्थानों पर लगे वाटर कूलर इस समय खराब पडे़ हैं। नगर निवासी अनूप जायसवाल, चंद्रा, अमित सिंह, राजेश चौरसिया, रियाज, जुबेर, गौतम आदि ने खराब वाटर कूलरों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है।
विज्ञापन
ईओ सचिन कुमार पटेल ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। ठेकेदार को वाटर कूलर की मरम्मत कराकर चालू कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ वाटर कूलर बिजली आपूर्ति गुल होने से चालू नहीं हो पा रहे हैं। वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।