{"_id":"6281416cd3ce7233a7071875","slug":"warned-to-gheraw-of-xen-sarayoo-canal-siddharthnagar-news-gkp436981169","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में पुलिया नहीं बनी तो एक्सईएन का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में पुलिया नहीं बनी तो एक्सईएन का करेंगे घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में पुलिया नहीं बनी तो एक्सईएन का करेंगे घेराव
बांसी। मिठवल से बरगदी जाने वाले मार्ग पर सरयू नहर की टूटी पुलिया के निर्माण के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने रविवार को मिठवल चौराहे पर सत्याग्रह किया। भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो सरयू नहर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का घेराव किया जाएगा।
भाजपा मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी ने कहा कि हमारा विरोध सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि सरयू नहर विभाग के उदासीन रवैए के खिलाफ है। योगी सरकार गांव-गरीब, किसानों, नौजवानों के हित में निरंतर ईमानदारी से कार्य कर रही है, लेकिन कुछ गैरजिम्मेदार अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों में यदि सुधार नहीं हुआ तो वे चुप नही बैठेंगे।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा व भाजपा नेता श्याम पाठक ने कहा कि तीन वर्ष से संबंधित अधिकारियों ने जनहित से जुड़े मामलों के प्रति उदासीनता बरतकर प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरने का कार्य किया है। यदि 15 दिनों के अंदर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम सरयू नहर के जिम्मेदार अधिकारियों को भुगतने पड़ेंगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ज्ञापन लिया। भाजपा व हियुवा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सरयू नहर के सहायक अभियंता टी राम को 15 दिन के अंदर पुलिया का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, गुणवत्ता पूर्ण कार्य होना चाहिए। वह एक हफ्ते में ही इसका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान जिलामंत्री विष्णु गिरी, रामासरे गुप्ता, दीपचंद जायसवाल, सत्यदेव तिवारी, शशिकांत मिश्रा, हरिश्चंद्र यादव, सुशील मिश्रा, श्रवण चौधरी, संजय चौरसिया, प्रधान हरिप्रसाद, विकास कौशिक, पवन चौरसिया, करन सिंह, संजय कन्नौजिया, गणेश मिश्रा, श्यामकरन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।