{"_id":"69139f5b72719dd8fa03f953","slug":"warden-reprimanded-instructions-for-immediate-improvement-siddharthnagar-news-c-206-1-sgkp1021-163914-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वार्डन को लगाई फटकार, तत्काल सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वार्डन को लगाई फटकार, तत्काल सुधार के निर्देश
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से अवकाश न लेने पर वार्डन से स्पष्टीकरण लेने के लिए बीएसए को दिया निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निचलौल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्डन को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, रसोईघर, छात्रावास, शौचालय एवं कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में चल रहे डॉरमेट्री निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। प्रथमदृष्टया निर्माण कार्य से संतुष्ट न होने पर जिलाधिकारी ने कार्य की तकनीकी जांच के लिए एक तकनीकी समिति नामित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय का बाउंड्री वॉल निर्माण कराने और बालिकाओं के लिए बने ओपन जिम स्थल के समतलीकरण का निर्देश दिया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और समस्त कैमरे को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। आरओ मशीन के खराब मिलने पर मरम्मत का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। दो शिक्षक संदीप कुमार और रीमा यादव सीएल पर थे लेकिन प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से अवकाश न लेने पर वार्डन से स्पष्टीकरण लेने के लिए बीएसए को निर्देशित किया। साथ ही 26 जुलाई से बिना सूचना अनुपस्थित महिला कर्मी को नोटिस जारी कर हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में रह रही बालिकाओं से संवाद भी किया। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, बीएसए रिद्धि पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।