फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ward will be made of five beds equipped with multi paramonitor

Siddharthnagar News: मल्टी पैरामॉनिटर से लैस पांच बेड का बनेगा वार्ड

Sun, 07 May 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ward will be made of five beds equipped with multi paramonitor
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले गंभीर रोगियों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उनके इलाज के लिए पांच बेड का अलग वार्ड बनाया जाएगा। यह मल्टी पैरामॉनिटर से लैस होंगे। यहां बीपी, ऑक्सीजन लेबल सहित मरीज के बारे में हर जानकारी चिकित्सकों को मिलती रहेगी। इससे उनका बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही गंभीर मरीजों को रेफर होकर दूसरे अस्पताल में नहीं जाना होगा। एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमरजेंसी में आने वाले मरीजों जैसे की हार्ट अटैक, लकवा, दुर्घटना के शिकार गंभीर मरीज, सांस लेने में दिक्कत वाले व ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद इसलिए रेफर कर दिया जाता था कि अस्पताल में उन्हें रखकर इलाज करने की कोई सुविधा नहीं है। ऑक्सीजन तो मरीजों को मिल जाता था, लेकिन हमेशा ब्लड प्रेशर की जानकारी, ऑक्सीजन लेबल की जानकारी के अलावा मरीज के बारे में अन्य जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसलिए इलाज संभव होते हुए भी सुविधा न होने के कारण चिकित्सक मरीजों को रेफर कर देते थे।
विज्ञापन

ऐसे में प्राइवेट में जाने को मरीज मजबूर रहते थे, जिसकी एवज में उन्हें रुपये का खर्च करना पड़ता था। कई बार समय से इलाज न होने पर मरीजों की जान भी जाने की नौबत आ जाती है। ऐसे में मरीजों की सहूलियत के लिए रेड जोन मानते हुए एमरजेंसी मल्टी पैरामॉनिटर से लैस पांच बेड का वार्ड बनाने की कवायद शुरू हुई है। एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी पैरामॉनिटर से लैस पांच बेड का वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जल्द ही वार्ड बन जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
-डॉ. एके झा, प्राचार्य
आईसीयू की तर्ज पर होगी विकसित
जैसे आईसीयू वार्ड रहता है, उसी प्रकार से यह वार्ड बनाया जा रहा है। अभी तक अस्पताल में बच्चों के लिए ही वार्ड था। आईसीयू वार्ड का बेड आधुनिक सुविधा से लैस रहता है। इसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था, मरीज के ऑक्सीजन लेबल की जानकारी, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जानकारी बेड पर मशीन के साथ लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed