{"_id":"66a7f7b74e99ef8ffd0ad7f4","slug":"ward-residents-suffering-from-low-voltage-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121601-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी
Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर के लोग पिछले एक पखवाड़े से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड के लोगों ने सोमवार को ईओ को ज्ञापन देकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। डुमरियागंज नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को दिए ज्ञापन में गांधी नगर के पूर्व वार्ड सभासद नसीम अहमद, वली मोहम्मद, अब्दुल मजीद, यार मोहम्मद, पिंटू कुमार कसौधन, सुनील कुमार आदि ने कहा कि उनके वार्ड में छह वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब है। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। एक्सईएन संतोष तिवारी ने वार्ड के लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन