फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Want to leave wife after 10 years

10 साल तक बच्चा नहीं होने पर पत्नी को छोड़ने की दी धमकी

Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Want to leave wife after 10 years
महिला थाने पर नई किरण की सुनवाई करते काउंसलर - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
10 साल तक बच्चा नहीं होने पर पत्नी को छोड़ने की दी धमकी
विज्ञापन

- महिला का आरोप बदसूरत कहकर पति मारता है ताना
- पत्नी बोली- ससुराल में रहकर करूंगी सास-ससुर की सेवा
- महिला थाना में आयोजित जन सुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बचपन में मां-बाप ने शादी कर दी। शादी के पांच साल बाद गौना हुआ। ससुराल पहुंची तो सब ठीक था। लेकिन कुछ साल बाद पति जब मुंबई से वापस लौटकर आया तो बदसूरत कहकर ताने मारने लगा। 10 वर्ष बीत जाने के बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो अब छोड़ देने की धमकी दे रहा है। यह कहना है ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र की एक महिला का। वह रविवार को महिला थाना में आयोजित नई किरण जन सुनवाई में पहुंची थी। महिला का कहना है कि वह ससुराल में रहकर सास-ससुर की सेवा करना चाहती है।

ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला थाना में जन सुनवाई में पहुंची थी। वह अधिकारियों के सामने फफक कर रो पड़ी। कहने लगी मायके नहीं जाएंगे, हमें चाहे जहां जाना पड़े। हमें पति के साथ ही रहना है साहब, परिवार टूटने से बचा लीजिए। महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व एक युवक के साथ हुआ था। शादी के पांच वर्ष बाद गौना भी हो गया। कुछ दिनों तक पति घर पर था। इसके बाद मुंबई चला गया। वहां से लौटने के बाद वह यही कहता रहा कि तुम्हें नहीं रखेंगे। तुम अच्छी नहीं हो, बदसूरत हो और लोग तुमसे अच्छे हैं। पति आए दिन गाली देने लगा और छोड़ देने की धमकी भी देता रहता है। बच्चे न होने को लेकर ताना दे रहा है और तलाक देकर दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। महिला का कहना है कि हम पति के साथ ससुराल में ही रहना चाहते हैं। सास-ससुर की सेवा करना चाहते हैं। वहीं, पति मामला कोर्ट में होने की दलील देता रहा है। मामले को देखते हुए थानाध्यक्ष ने पूरे कागजात के साथ अगली तारीख में दोनों को बुलाया है। इस संबंध में एसओ विनोद कुमार राव ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित होने की बात सामने आई है। इसलिए सुनवाई में कुछ हो नहीं सका। अगली तारीख में पूरे कागजात के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed