फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wall fell in rain, mother dies, son injured

बारिश में गिरी दीवार, मां की मौत, बेटा घायल

Thu, 26 Aug 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wall fell in rain, mother dies, son injured
बारिश में गिरी दीवार, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

इटवा। थाना क्षेत्र के दुफेड़िया मिश्र गांव में बृहस्पतिवार सुबह भोर में बारिश के कारण भूसा रखने के लिए रखे टीनशेड की दीवाल गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर मां की मौत हो गई, जबकि बेटा जख्मी हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चे के पिता बाहर थे, जो हादसे की जानकारी पाकर घर के लिए निकल चुके हैं।
क्षेत्र के दुफेड़िया मिश्र गांव निवासी तुलसीराम का परिवार बुधवार की देर शाम खाना खाने के बाद सोया हुआ था। तुलसीराम की पत्नी शारदा देवी (36) अपने 12 वर्षीय पुत्र राहुल के साथ घर के पीछे भूसा रखने के लिए बने मकान में सोई थी। वह रात में छुट्टा पशुओं से खेत की फसल की रखवाली करने के लिए सोती थीं। बृहस्पतिवार भोर में लगभग चार बजे लगातार हो रही तेज बारिश के चलते दीवाल भरभराकर गिर गई। शारदा देवी और उनका पुत्र मलबे में दब गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव वाले पहुंचे और मलबे को हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला। शारदा देवी की मौत पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

राहुल घायल था। घायलावस्था में उसे सनफेरवा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है और परिजनों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पति कहीं बाहर रहता है, वह घर से निकल गया है। आने के बाद अगर कहेंगे तो लिखा-पढ़ी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed