{"_id":"6a078d413285d8886b073b2e","slug":"wake-up-understand-and-stay-safethis-is-the-real-mantra-of-safety-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158257-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जागो, समझो और सुरक्षित रहो...यही असली सुरक्षा का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जागो, समझो और सुरक्षित रहो...यही असली सुरक्षा का मंत्र
Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व योजनाओं की जानकारी
जोगिया, मोहाना, उसका बाजार समेत कई थानों में चला जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर चस्पा
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों, विद्यालयों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के क्रम में थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के ग्राम जोगिया में मिशन शक्ति पुलिस टीम की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए गए। टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसके साथ ही 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसी क्रम में थाना मोहाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा में भी बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं, थाना कठेला समय माता क्षेत्र में पुलिस टीम ने पारिवारिक विवादों का निस्तारण कर पति-पत्नी को समझाकर साथ रहने के लिए सहमत कराया।
थाना सिद्धार्थनगर, उसका बाजार, ढेबरुआ और गोल्हौरा क्षेत्र में भी मिशन शक्ति टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विद्यालयों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और गुड टच-बैड टच जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।